Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Thursday, 22 September 2022

यूक्रेन की परमाणु तबाही को रोकने के लिए यूरोपीय आगे आाएंः रूस

यूक्रेन की परमाणु तबाही को रोकने के लिए यूरोपीय आगे आाएंः रूस
रूस का कहना है कि यूक्रेन की परमाणु तबाही को रोकने के लिए यूरोपीयन को आगे आना चाहिए।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि अगर उनको परमाणु त्रासदी की चिंता है तो फिर यूक्रेन को वापस सही रास्ते पर लाने के लिए प्रयास करने चाहिए।

मारिया ज़ाख़ारोवा कहती हैं कि ज़ोपोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर यूक्रेन द्वारा हमले को रोकने के लिए अमरीका के साथ मिलकर यूरोप को भी प्रयास करने चाहिए।

यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बारे में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता के इस बयान से पहले रूस एटम के प्रमुख एलेक्सी लीख़ाचेफ भी कह चुके हैं कि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए भी इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।

आईएईए के महासचिव ने सितंबर के आरंभ में यूक्रेन में ज़ोपोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया था।  उन्होंने इस क्षेत्र की विशेष सुरक्षा की भी बात कही थी।

याद रहे कि यूक्रेन में स्थित ज़ोपोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र, यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु बिजलीघर है।  यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान यह रूस के क़ब्ज़े में चला गया।  बताया जाता है कि इस परमाणु संयंत्र में किसी भी प्रकार की दुर्घटना और उसका आरोप रूस पर मढ़ने के उद्देश्य से यूक्रेनी सेना कई बार वहां पर हमले कर चुकी है।