Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Tuesday, 27 June 2023

तख्तापलट की कोशिशों के बाद गायब पुतिन, सिर्फ रिकॉर्डेड भाषण:बयान से भी पलटी सरकार; क्या ये पुतिन के पतन की शुरुआत

तख्तापलट की कोशिशों के बाद गायब पुतिन, सिर्फ रिकॉर्डेड भाषण:बयान से भी पलटी सरकार; क्या ये पुतिन के पतन की शुरुआत
रूस में शनिवार को तख्तापलट की साजिश के बीच राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ये रिकॉर्डेड बयान जारी किया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी कहते हैं कि प्रिगोजिन पर कोई केस नहीं चलेगा।

वैगनर आर्मी के विद्रोह के बाद से पुतिन अब तक सार्वजनिक रूप से कहीं दिखाई नहीं दिए हैं। मंगलवार को एक बार फिर से पुतिन का रिकॉर्डेड बयान जारी किया गया। साथ अभी भी वह कहां है इसे लेकर कुछ नहीं बताया गया है।
रूस की प्राइवेट आर्मी के चीफ प्रिगोजिन शुक्रवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए यूक्रेन में युद्ध के औचित्य पर सवाल उठाते हैं। साथ ही उन्होंने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु पर यूक्रेन में वैगनर लड़ाकों पर मिसाइल हमले का आदेश देने का आरोप लगाया।

रात 9 बजे के आसपास पोस्ट की गई एक वॉयस रिकॉर्डिंग में उन्होंने कहा कि देश के सैन्य नेतृत्व द्वारा पैदा की गई बुराई को रोका जाना चाहिए।

2. शुक्रवार की आधी रात रूस की सुरक्षा एजेंसियों ने प्रिगोजिन के बयान की निंदा की। रूस की मुख्य खुफिया एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने सशस्त्र विद्रोह के लिए प्रिगोजिन के खिलाफ जांच शुरू की और गिरफ्तारी का आदेश दिया।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सैन्य और राष्ट्रीय गार्ड के बख्तरबंद वाहनों को मॉस्को और रोस्तोव-ऑन-डॉन में तैनात होते हुए दिखाया गया है। प्रिगोजिन ने कहा कि उनके लड़ाके आ रहे हैं।

3. शनिवार सुबह 7:30 बजे वैगनर लड़ाकों ने रोस्तोव शहर और मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया। प्रिगोजिन ने एक वीडियो पोस्ट में इसका दावा किया। इसमें वैगनर के लड़ाके प्रमुख चौराहों पर यातायात को नियंत्रित करते हुए और शहर में घूमते हुए दिख रहे थे।

इसके बाद वैगनर लड़ाकों और बख्तरबंद वाहनों का काफिला मॉस्को की तरफ कूच करता दिखाई दिया। वह रूस के वोरोनिश क्षेत्र को भी पार कर गया। काफिले ने रास्ते में कई रूसी सैन्य विमानों को मार गिराया।
शनिवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति पुतिन देश को संबोधित करते हैं। इसमें वह प्रिगोजिन को गद्दार बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात करते हैं। इसके बाद वैगनर लड़ाकों का काफिला मॉस्को से लगभग 400 किमी पहले लिपेत्स्क में रुक गया।

5. शनिवार रात 8:30 बजे खबर आती है कि बेलारूस के राष्ट्रपति और प्रिगोजिन के बीच एक डील हुई है। इसके तहत प्रिगोजिन ने मॉस्को कूच रोक दिया।

इसके बाद प्रिगोजिन एक ऑडियो मैसेज में कहते हैं कि उनकी सेनाएं मॉस्को से 200 किमी पास पहुंच गई थीं और अब लड़ाके अपने ट्रेनिंग कैंप में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

इसके बाद वैगनर लड़ाके रोस्तोव शहर छोड़ देते हैं और प्रिगोजिन भी भारी सुरक्षा वाली काली SUV से शहर के बाहर जाते नजर आते हैं।
रूस में शनिवार को प्राइवेट आर्मी वैगनर के मॉस्को कूच करने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने वैगनर चीफ प्रिगोजिन पर धोखा देने का आरोप लगाया। हालांकि 23 साल के शासन की सबसे बड़ी चुनौती के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुतिन अब तक नहीं दिखे थे।

इसके बाद रूस की सरकारी मीडिया TASS ने पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से बताया कि उनके बॉस शनिवार को संकट के समय क्रेमलिन में काम कर रहे थे।