Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Wednesday, 21 September 2022

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष का विवादित बयान, घर-घर संपर्क अभियान के कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्रियों को कहा ‘भिखारी’

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष का विवादित बयान, घर-घर संपर्क अभियान के कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्रियों को कहा ‘भिखारी’
मध्य प्रदेश में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। दोनों ही मुख्य पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच एक दूसरे के ऊपर तीखें प्रहार भी किए जा रहें हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष  वीडी शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों को लेकर विवादस्पद बयान दिया है। जो अब सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को भिखारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भारत के प्रधानमंत्री भीख का कटोरा लेकर विदेश जाते थे और खाली कटोरा लेकर वापस आते थे। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होता। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश हर दिन नए आयाम छू रहा है।
दरअसल वीडी शर्मा गुरुवार को घर-घर संपर्क अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने बैतूल जिले के सारनी पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों को भिखारी कह डाला। शर्मा ने कहा कि पहले भारत के प्रधानमंत्री भीख का कटोरा लेकर विदेश जाते थे और खाली कटोरा लेकर वापस आते थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने ये साफ नहीं किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल है या नहीं।

इसके बाद वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को लेकर भी एक अजीब बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह तक नहीं पता कि ‘भारत’ कहां पर है। अगर कोई किसान उनसे पूछे कि ये पेड़ किसका है तो उनका जवाब रहेगा चने का। अगर उनसे ये पूछा जाए कि क्या आप चने के पड़े पर चढ़ जाएंगे तो उनका जवाब रहेगा कि हांं मैं तो चढ़ जाऊंगा।