Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Thursday, 27 March 2025

प्रियंका गांधी का दावा- वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली

प्रियंका गांधी का दावा- वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली
                  प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है कि वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के सभी के प्रयासों के बावजूद उससे कोई खास मदद नहीं मिली.

वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र ने केवल नाम मात्र की सहायता दी है.

उन्होंने यह भी कहा कि भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केरल सरकार की ओर से शुरू किया गया टाउनशिफ प्रोजेक्ट पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में पहला कदम है. प्रियंका गांधी इसी टाउनशिप के शिलान्यास समारोह में बोल रही थीं.