Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Monday, 2 June 2025

नाइजीरिया में बाढ़ से मची तबाही, 700 से ज़्यादा लोगों के मरने की आशंका

नाइजीरिया में बाढ़ से मची तबाही, 700 से ज़्यादा लोगों के मरने की आशंका
मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण अब भी पांच सौ से ज़्यादा लोग लापता हैं

नाइजीरिया के मोक्वा शहर में गुरुवार को आई बाढ़ में मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर दो सौ से ज़्यादा हो गई है.

सेंट्रल नाइजर राज्य के इस शहर में 500 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता हैं लेकिन स्थानीय अधिकारी मूसा किम्बोकू ने बीबीसी को बताया कि बचाव कार्य बंद कर दिया गया है, क्योंकि अधिकारियों को अब विश्वास नहीं है कि कोई भी अब ज़िंदा है.

यानी कुल मिलाकर 700 से ज़्यादा लोगों की मौत की आशंका है.

मोक्वा के ज़िला प्रमुख मुहम्मदु अलीयू ने कहा कि इस क्षेत्र में बीमारी को रोकने के प्रयास में अधिकारी जल्द ही बाढ़ के कारण फंसे शवों को बाहर निकालना शुरू करेंगे.

बताया जा रहा है कि यह बाढ़ पिछले 60 वर्षों में इस क्षेत्र की सबसे भीषण बाढ़ है.

इससे पहले आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया था कि मोक्वा शहर के टिफ़िन माज़ा और अंगुवान हौसावा ज़िले में इस बाढ़ से सबसे ज़्यादा नुक़सान हुआ है.

नाइजीरिया को 2022 में भी भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ा, जिसमें लगभग 13 लाख लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े और 600 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई थी.