Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Monday, 11 May 2026

मोदी जी का बंगाल के सर्राफों को “पहला तोहफा”: एक साल तक सोना मत खरीदो, झालमुड़ी बेचो, तेल बचाओ, अब्दुल को टाइट करो! 😂

मोदी जी का बंगाल के सर्राफों को “पहला तोहफा”: एक साल तक सोना मत खरीदो, झालमुड़ी बेचो, तेल बचाओ, अब्दुल को टाइट करो! 😂
-Friday World-11 May 2026
भाइयो और बहनों, अब रुकिए। अगर आप सोच रहे हैं कि बंगाल चुनाव जीतते ही मोदी जी ने बंगाल के मजदूरों को कोई सोने का सिक्का या प्लॉट दे दिया होगा, तो आपकी गलती हुई। असली तोहफा कुछ और ही है – “एक साल तक सोने के गहने मत खरीदना, सर्राफा दुकानें बंद करके झालमुड़ी और पकोड़े बेचो, तेल बचाओ!”

देश भर के सर्राफा बाजार में 80% कारीगर बंगाली भाई ही हैं – मुंबई का जवेरी बाजार, अहमदाबाद का रतनपोल, इंदौर का सराफा, सूरत-राजकोट सब जगह इनके हाथों की जादूगरी चमकती है। ये लोग सोने को इतना पतला पीट देते हैं कि सास भी पहन ले और बहू भी पहन ले, फिर भी वजन न बढ़े। लेकिन अब मोदी जी ने कहा – “भाई, एक साल के लिए सोना छोड़ दो। राष्ट्रहित में थोड़ा भोग तो करना ही पड़ेगा!”

 तोहफा क्या है? पूरा ब्योरा

चुनाव जीतते ही मोदी जी ने बंगाल के कारीगरों को “पहला तोहफा” देते हुए अपील की:  
“दोस्तों, अगले एक साल तक कोई भी शादी-ब्याह, गौना, मुंडन, जन्मदिन या “मेरी बेटी डॉक्टर बन गई” वाले कार्यक्रम में सोने का गहना मत खरीदना।”  

सर्राफा व्यापारियों को भी स्पेशल निर्देश:  
“दुकान खोलो तो ठीक, लेकिन सोना-चांदी मत बेचना। इसके बजाय गाड़ी लगाओ और झालमुड़ी, फुचका, आलू-कबली, पकोड़े तलो। तेल बचाना है, भाई! कम तेल में ज्यादा स्वाद – यही नई क्रांति है।”

अब्दुल को टाइट करने के लिए इतना तो भोगना पड़ेगा ना! 

बंगाली कारीगरों की हालत – हंसी भी आएगी, रुलाई भी

कल्पना कीजिए सीन:  
मुंबई के जवेरी बाजार में बंगाली कारीगर रामू दा 20 साल से सोने का हार बना रहा है। उसके हाथ सुनहरे हैं, लेकिन जेब खाली। घर में बीवी फोन करती है – “कब आओगे?” रामू दा जवाब देता है – “अरे, अगले महीने त्योहार है, काम बहुत है।”  

अब मोदी जी का तोहफा आया। रामू दा को फोन आया – “भाई, घर आ जाओ। बंगाल में झालमुड़ी का स्टॉल लगाना है। सोना बंद, तेल बचाओ!”  

रामू दा बोला, “सर, सोना पीटना छोड़कर झालमुड़ी पीटूं? मेरा हाथ तो सोने का है, मूड़ी का नहीं!”  

लेकिन क्या करें? राष्ट्र का हुक्म है। अब रामू दा बंगाल लौटकर स्टॉल लगाएगा – “मोदी जी की स्पेशल झालमुड़ी – एक साल सोना न खरीदने वाले कस्टमर को फ्री फुचका!”

 सर्राफा व्यापारी की कहानी – अब पकोड़े तलेंगे

अहमदाबाद के रतनपोल में 40 साल से सोने की दुकान चलाने वाले बंगाली भाई अशोक दा। दुकान का नाम “स्वर्ण शिखर ज्वेलर्स”। अब दुकान का बोर्ड बदलकर “स्वर्ण शिखर झालमुड़ी सेंटर” हो जाएगा।  

कस्टमर आएगा: “भाई, 10 ग्राम हल्का हार दिखाओ।”  
अशोक दा बोलेगा: “हार बंद! आजकल हार की जगह झालमुड़ी का पैकेट लो। वजन कम, स्वाद ज्यादा, और तेल बचत 30%। EMI भी उपलब्ध – 3 महीने में 5 किलो झालमुड़ी!”

व्यापारी सोच रहे हैं – “सोना बेचकर जो 5% मार्जिन मिलता था, अब पकोड़े तलकर 2 रुपये का फायदा। लेकिन मोदी जी कह रहे हैं ना – देश के लिए थोड़ा भोग!”

 बंगाल में नया बिजनेस मॉडल

नई सरकार का प्लान:  
- हर सर्राफा दुकान के सामने झालमुड़ी स्टॉल अनिवार्य  
- तेल बचाने के लिए “एक तेल, दो बार इस्तेमाल” अभियान  
- कारीगरों को ट्रेनिंग: सोना पीटने की जगह अब मूड़ी फुलाने की ट्रेनिंग  
- महिलाओं के लिए स्पेशल कोर्स – “फुचका बनाओ, विदेशी मुद्रा बचाओ”  

एक साल बाद जब सोना फिर खुल जाएगा, तब बंगाली कारीगर इतने एक्सपर्ट हो जाएंगे कि झालमुड़ी को भी सोने जैसा चमकदार बना देंगे।

 हास्य और यथार्थ का मेल

असल में यह तोहफा बहुत गहरा है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना आयातक है। हर साल हजारों करोड़ रुपये सोना खरीदने में चले जाते हैं। मोदी जी कह रहे हैं – “भाई, एक साल ब्रेक लो। हुनर को नई दिशा दो।”  

बंगाली कारीगर तो मास्टर हैं। आज सोना पीटते हैं, कल झालमुड़ी पीटेंगे, परसों फिर सोना पीटेंगे। लेकिन इस बीच पूरा देश हंसेगा, खाएगा और सोचेगा – “अरे वाह, राष्ट्रहित में पकोड़ा भी देशभक्ति है!”

कल्पना कीजिए शादी का सीजन:  
दुल्हन बोले – “मम्मी, गहना कहां है?”  
मम्मी – “बेटा, मोदी जी का तोहफा है। आज झालमुड़ी और पकोड़े खा लो। वजन नहीं बढ़ेगा, तेल भी बचेगा!”

सारा हॉल तालियां बजाएगा।

 अंत में...

मोदी जी का यह पहला तोहफा बंगाल के कारीगरों के लिए वरदान साबित होगा। एक साल बाद जब वे वापस सोने की दुकानों पर लौटेंगे, तो उनके हाथों में नई चमक होगी – झालमुड़ी की चमक!

देश के लिए थोड़ा भोगना पड़ता है। कभी सोना छोड़ो, कभी तेल बचाओ, कभी पकोड़े तलो। लेकिन अंत में सबका साथ, सबका विकास, सबका झालमुड़ी!

जय बंगाल! जय झालमुड़ी! जय पकोड़े! और सबसे बड़ी जय – भारत माता की जय!🇮🇳
Sajjadali Nayani ✍ 
Friday World-11 May 2026