Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Sunday, 27 September 2026

CEC ज्ञानेश कुमार का परिवार - सबके सब IAS-IPS कैसे? वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई, मेरिट या सिफारिश?

CEC ज्ञानेश कुमार का परिवार - सबके सब IAS-IPS कैसे? वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई, मेरिट या सिफारिश?
- Friday World September 28,2026
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सवाल बहुत तेजी से वायरल हो रहा है - "ज्ञानेश कुमार के फैमिली के सब के सब IAS और IPS कैसे बने?" साथ ही ये भी लिखा जा रहा है कि "सभी UPSC पास हो गए, पोस्टिंग देखो तो सर चकरा जाएगा, ज्ञानेश कुमार के बिकने के फायदे!"

आइए इस वायरल दावे की फैक्ट-चेकिंग करते हैं और जानते हैं कि हकीकत क्या है।

कौन हैं ज्ञानेश कुमार और उनके परिवार में कौन-कौन अफसर?

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं, IIT कानपुर से http://B.Tech और हार्वर्ड से पढ़े हैं। फरवरी 2025 में वे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) बने हैं। उनके परिवार को मीडिया "सुपर ब्यूरोक्रेट फैमिली" कह रहा है।

NDTV, Jagran और ABP की रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके परिवार में:

 1. बड़ी बेटी - मेधा रूपम: 2014 बैच की IAS, ऑल इंडिया रैंक 10, वर्तमान में नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) की DM। नेशनल लेवल शूटिंग चैंपियन भी हैं।
2. बड़े दामाद - मनीष बंसल: मेधा रूपम के पति, 2014 बैच IAS, रैंक 53, IIT दिल्ली से http://B.Tech-M.Tech, वर्तमान में आगरा के DM, पहले सहारनपुर के DM रहे।
3. छोटी बेटी - अभिश्री: 2017 बैच IRS, रैंक 297, सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएट, वर्तमान में इनकम टैक्स में असिस्टेंट कमिश्नर।
4. छोटे दामाद - अक्षय लाबरू: अभिश्री के पति, 2017 बैच IAS, पहली बार में ही UPSC क्लियर किया, दिल्ली यूनिवर्सिटी और JNU से पढ़े, वर्तमान में श्रीनगर में DC।
5. भाई - मनीष कुमार: IRS अधिकारी।
6. जीजा - उपेंद्र जैन: 1991 बैच के IPS अधिकारी, MP में ADG रहे।

इसके अलावा परिवार में लगभग 28 डॉक्टर भी हैं। पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से रिटायर हुए। f1da

कैसे बने IAS-IPS? क्या सिफारिश से?

सभी ने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की है, जो दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

- मेधा रूपम ने AIR 10 लाकर IAS पाया, यह बिना मेरिट के संभव नहीं।
- मनीष बंसल IIT दिल्ली से हैं और रैंक 53 लाए।
- अक्षय लाबरू ने पहले ही अटेम्प्ट में IAS निकाला।

LBSNAA मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान ही मेधा और मनीष तथा अभिश्री और अक्षय की मुलाकात हुई और बाद में शादी हुई। यह UPSC में आम बात है।

पोस्टिंग पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

हाल ही में UP में IAS ट्रांसफर हुए जिसमें मनीष बंसल को सहारनपुर से आगरा और मेधा रूपम को नोएडा DM बनाया गया। आगरा और नोएडा दोनों ही UP के सबसे हाई-प्रोफाइल जिले हैं, इसलिए लोगों ने इसे "CEC के बिकने के फायदे" से जोड़ दिया। हालांकि, UP सरकार ने 30 से ज्यादा DM बदले थे, यह एक रूटीन प्रशासनिक फेरबदल था।

Sajjadali Nayani ✍
 Friday World September 28,2026

#GyaneshKumar #CEC #UPSC #IASFamily #MedhaRoopam #ManishBansal #NoidaDM #AgraDM #Bureaucracy #FactCheck