Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Friday, 25 September 2026

UN में नेतन्याहू की स्पीच पर ऐतिहासिक वॉकआउट - 77 देशों ने किया बायकॉट, UAE समेत 4 मुस्लिम देश हॉल में रहे मौजूद

UN में नेतन्याहू की स्पीच पर ऐतिहासिक वॉकआउट - 77 देशों ने किया बायकॉट, UAE समेत 4 मुस्लिम देश हॉल में रहे मौजूद
-Friday World September 26,2016 
न्यूयॉर्क / संयुक्त राष्ट्र: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में स्पीच के दौरान इतिहास की सबसे बड़ी कूटनीतिक बगावत देखने को मिली। इजरायली मीडिया के मुताबिक, 77 देशों के प्रतिनिधियों ने नेतन्याहू के मंच पर आते ही हॉल से वॉकआउट कर दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही नेतन्याहू पोडियम पर आए, बड़ी संख्या में डेलीगेट्स अपनी सीटें छोड़कर बाहर निकल गए। हॉल में कई खाली सीटें नजर आईं। इस दौरान कुछ लोगों ने 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे भी लगाए।

नेतन्याहू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंच से कहा - "अगर कोई और नैतिक कायर हॉल में बचा है, तो अभी चला जाए।"

कौन से देश बाहर निकले?

इजरायल की गिनती के मुताबिक, 77 देशों की लिस्ट में सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, जॉर्डन, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, स्पेन और कई अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देश शामिल थे। यह विरोध गाजा में चल रहे युद्ध और बढ़ते मानवीय संकट के खिलाफ सांकेतिक विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि एक स्पष्टीकरण भी है - इन 77 में से सभी ने जानबूझकर वॉकआउट नहीं किया। कुछ देश सुबह के सेशन में पहले से ही मौजूद नहीं थे।

 UAE, बहरीन, मोरक्को और अजरबैजान ने नहीं किया बायकॉट

इस वॉकआउट में सबसे ज्यादा चर्चा 4 मुस्लिम बहुल देशों की हो रही है जो हॉल में बने रहे - 

संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, मोरक्को और अजरबैजान।

इन चारों देशों ने नेतन्याहू की स्पीच का बायकॉट नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे कूटनीतिक कारण हैं:

UAE, बहरीन और मोरक्को ने 2020 के अब्राहम समझौते (Abraham Accords) के तहत इजरायल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं। अजरबैजान का इजरायल के साथ दशकों पुराना रणनीतिक, रक्षा और ऊर्जा साझेदारी है।

इन देशों ने गाजा युद्ध पर चिंता जताई है, लेकिन उन्होंने इजरायल के साथ अपने कूटनीतिक चैनल खुले रखे हैं।

 दुनिया भर में प्रतिक्रिया

इजरायली चैनल 14 ने इसे "इजरायल के मुंह पर थूक" बताया, जबकि वाशिंगटन पोस्ट ने इसे इजरायल के खिलाफ "भयंकर वैश्विक बैकलैश" कहा।

नेतन्याहू इस समय अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे हैं, फिर भी वे UN में भाषण देने पहुंचे।

Sajjadali Nayani ✍ 
Friday World September 26,2016 

#Netanyahu #UNGA #UNBoycott #IsraelGazaWar #Walkout #UAE #AbrahamAccords #UnitedNations #Palestine #Diplomacy