Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Tuesday, 3 November 2026

ईरान के पिकएक्स माउंटेन पर परमाणु हमले का खौफ! टकर कार्लसन के दावे से दुनिया में हड़कंप, क्या 1945 के बाद टूटेगा परमाणु टैबू?

ईरान के पिकएक्स माउंटेन पर परमाणु हमले का खौफ! टकर कार्लसन के दावे से दुनिया में हड़कंप, क्या 1945 के बाद टूटेगा परमाणु टैबू?
- Friday World Nov 3,2026
ईरान के पिकएक्स माउंटेन पर परमाणु हमले का खौफ! टकर कार्लसन के दावे से दुनिया में हड़कंप, क्या 1945 के बाद टूटेगा परमाणु टैबू?

ईरान और अमेरिका के बीच पिछले आठ महीने से चल रहा तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी के मशहूर टिप्पणीकार टकर कार्लसन ने एक ऐसा दावा किया है जिसने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। टकर का कहना है कि अमेरिका ईरान के सबसे गुप्त परमाणु ठिकाने पिकएक्स माउंटेन पर परमाणु बम से हमला कर सकता है।

अगर ऐसा होता है तो यह 1945 में हिरोशिमा-नागासाकी के बाद पहली बार होगा जब युद्ध में परमाणु हथियार का इस्तेमाल होगा। इससे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर लगी 80 साल पुरानी अनकही पाबंदी टूट जाएगी।

क्या है पिकएक्स माउंटेन?
पिकएक्स माउंटेन को ईरान के अंडरग्राउंड परमाणु कार्यक्रम का दिल माना जाता है। दावा है कि यह पहाड़ के अंदर सैकड़ों फीट नीचे बना एक ऐसा बंकर है जहां ईरान यूरेनियम संवर्धन का काम करता है। यह इतना गहरा और मजबूत है कि आम बम इसे नष्ट नहीं कर सकते। इसी वजह से अमेरिका के निशाने पर यह जगह है।

*चर्चा में आया B61-11 बम - अमेरिका का ब्रह्मास्त्र*
टकर कार्लसन के दावे के बाद अमेरिका का B61-11 बम अचानक सुर्खियों में आ गया है। यह अमेरिका का इकलौता ऐसा परमाणु बम है जिसे खासतौर पर जमीन के अंदर घुसकर फटने के लिए बनाया गया है। इसे "बंकर बस्टर" कहा जाता है।

यह बम पहले जमीन में 20 से 30 फीट तक धंस जाता है और फिर परमाणु विस्फोट करता है। इसकी ताकत को जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिकएक्स माउंटेन जैसे गहरे बंकर को तबाह करने के लिए अमेरिका के पास B61-11 से बेहतर कोई हथियार नहीं है।

हालांकि, जानकार चेतावनी दे रहे हैं कि भले ही यह बम जमीन के अंदर फटे, लेकिन इसका रेडिएशन और तबाही बहुत बड़े पैमाने पर होगी। इसका असर पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ सकता है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से अभी तक इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस चर्चा ने ही तीसरे विश्व युद्ध के डर को फिर से जिंदा कर दिया है।

Sajjadali Nayani ✍️
 Friday World Nov 3,2026

#IranUSConflict #TuckerCarlson #B611Bomb #PickaxeMountain #NuclearThreat