Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Friday, 17 January 2025

ईरान के सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं व परामर्शदाताओं के प्रयास से विभिन्न देशों में रोज़े "पेदर व फ़ादर डे" मनाया गया

ईरान के सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं व परामर्शदाताओं के प्रयास से विभिन्न देशों में रोज़े "पेदर व फ़ादर डे" मनाया गया
पैग़म्बरे इस्लाम के उत्तराधिकारी हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न देशों में ईरान के राजदूतों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं व परामर्शदाओं के प्रयास से रोज़े पेदर व फ़ादर डे मनाया गया।

इस संबंध में विभिन्न देशों में विभिन्न तारीख़ों में रोज़े पेदर मनाया जाता है। बहुत से देशों में जनवरी महीने के तीसरे रविवार को जश्न मनाया जाता है और ईरानी परिवार जमा व एकत्रित होते हैं और अपने पिताओं को उपहार प्रदान करके जश्न मनाते हैं।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी राजदूतों और सांस्कृतिक परामर्शदाताओं ने इसी उपलक्ष्य में 14 जनवरी को तुर्कमनिस्तान, तुर्किये, बोस्निया व हेर्ज़गोविना और ज़िम्बाब्वे में जश्न मनाया।

तुर्कमनिस्तान में ईरानी राजदूत अली मुजतबा रूज़बहानी ने "रोज़े पेदर व फ़ादर डे" के अवसर पर आयोजित जश्न व कार्यक्रम में कहा कि "रोज़े पेदर" बाप द्वारा किये गये प्रयासों और परित्याग के बारे में सोचने का दिन है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि रोज़े पेदर सुरक्षित रखने और बाप के स्थान पर प्रकाश डालने, बाप की मुस्कान को देखने, बाप की याद में होने, बाप के साथ होने और बाप के लिए होने का दिन है।

तुर्किये में ईरान के सांस्कृतिक परामर्शदाता सैय्यद क़ासिम नाज़ेमी ने भी अंकारा में रोज़े पेदर के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम व जश्न में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस की बधाई दी और अहले सुन्नत के निकट हज़रत अली अलैहिस्सलाम के बारे में बात की और हज़रत अली अलैहिस्सलाम के बारे में तुर्किये में कुछ मशहूर शायरों के शेरों की ओर संकेत किया।

इसी प्रकार हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जश्न ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे की आले मोहम्मद नामक मस्जिद में मनाया गया। ज़िम्बाब्वे में ईरान के सांस्कृतिक परार्शदाता हमीद बख़्तियार ने दिनचर्या में हज़रत अली अलैहिस्सलाम की पावन जीवनी को आदर्श बनाने पर बल दिया।

बोस्निया व हेर्ज़गोविना में भी रहने वाले ईरानियों ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के शुभअवसर पर बोस्निया की राजधानी साराइवो में भी जश्न मनाया। यह जश्न मुल्ला सद्रा फ़ाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था। मुल्ला सद्रा फ़ाउंडेशन के प्रबंधक क़ोबाद सुलैमानी ने इस जश्न में कहा कि हज़रत अली अलैहिस्सलाम का पावन अस्तित्व विभिन्न आयामों से भावी पीढ़ियों के लिए एक आदर्श है। MM