Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Sunday, 27 April 2025

ईरान और अमेरिका के बीच परोक्षवार्ता का तीसरा चरण समाप्त/ इराक़चीः वार्ता बहुत सीरियस थी

ईरान और अमेरिका के बीच परोक्षवार्ता का तीसरा चरण समाप्त/ इराक़चीः वार्ता बहुत सीरियस थी
ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली परोक्षवार्ता का तीसरा चरण समाप्त हो गया। यह वार्ता ओमान की मध्यस्थता और मेज़बानी में हो रही है।

ईरान और अमेरिका के बीच परोक्षवार्ता का तीसरा चरण समाप्त हो गया। यह वार्ता शनिवार की सुबह से ओमान में आरंभ हुई थी।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री ने वार्ता का तीसरा चरण समाप्त होने के बाद कहा कि इस बार की वार्ता पहले से अधिक सीरियस थी और अब हम कुछ बहसों में तकनीकी वार्ता में दाख़िल हो गये हैं। विशेषज्ञ स्तर की वार्ता लाभदायक रही है।

ईरानी विदेशमंत्री सय्यद अब्बास इराक़ची के एलान के अनुसार दोनों पक्ष गम्भीरता के साथ वार्ता में हाज़िर हुए और यह ख़ुद प्रगति की सूचक है यद्यपि वार्ता करने वाली ईरानी टीम की आशा सतर्कता के साथ है।

विदेशमंत्री इराक़ची ने अटकलों के बारे में भी कहा कि हमारी वार्ता का विषय केवल परमाणु विषय है और उसमें किसी दूसरे विषय को शामिल नहीं करेंगे। हम प्रतिबंधों को समाप्त कराने के मुक़ाबले में वार्ता कर रहे हैं और वार्ता के तीनों चरणों में इस बात का ध्यान रखा गया।

ओमान के विदेशमंत्री बद्र अल्बू सईदी ने भी ईरान और अमेरिका के मध्य होने वाली परोक्ष वार्ता के तीसरे दौर की समाप्ति के बाद X पर लिखा कि वार्ता का चौथा चरण तीन मई को होगा। उन्होंने X पर लिखा कि आज ईरान और अमेरिका के मध्य होने वाली परोक्ष वार्ता इस बात की सूचक थी कि दोनों पक्ष परस्पर सम्मान के आधार पर स्थाई व टिकाऊ समझौते के इच्छुक हैं। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि इन वार्ताओं में सिद्धांतिक बातों और उद्देश्यों पर ध्यान दिया गया और तीन मई को होने वाली वार्ता उच्च स्तर पर जारी रहेगी।

ईरान के डिप्लोमेसी सूत्रों के अनुसार तीसरे चरण में भी विशेषज्ञ और तकनीकी स्तर की वार्ता की गयी। इसी आधार पर ईरान की वार्ताकार टीम की अध्यक्षमता राजनीतिक सलाहकार मजीद तख्त रवांची और अंतरराष्ट्रीय मामलों में विदेशमंत्री के सलाहकार काज़िम ग़रीबाबादी ने की जबकि अमेरिका की वार्ताकार टीम की अध्यक्षता Michael Anton ने की। MM