- Friday World September 23,2026
तेहरान / ग्वांगझू: अमेरिका ने 23 सितंबर 2026 से ईरानी एयरलाइंस को दुनिया भर में "शट डाउन" करने की धमकी दी थी। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि जो भी देश ईरानी विमानों को लैंडिंग और ईंधन देगा, उसे डॉलर सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा।
लेकिन इसी दिन का सबसे बड़ा सरप्राइज चीन से आया।
FlightRadar24 के लाइव ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ईरान की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन Mahan Air की फ्लाइट IRM093 / W5812 तेहरान के इमाम खुमैनी एयरपोर्ट (IKA) से उड़कर चीन के ग्वांगझू बाययुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CAN) पर शाम 4:39 बजे सुरक्षित लैंड हुई। यह फ्लाइट ग्वांगझू एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं थी, लेकिन ट्रैकिंग डेटा ने इसकी पुष्टि की।
चीन ने अमेरिका को दिया खुला जवाब
फ्लाइट के उतरते ही चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बयान दिया - "चीन एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता है। ये प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नहीं हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अधिकृत नहीं हैं, इसलिए ये अवैध हैं।"
चीन के अलावा भी कई उड़ानें जारी रहीं। FlightRadar24 ने दिखाया कि पाबंदी लागू होने के बाद भी ईरान से बैंकॉक, फुकेट, शंघाई और काबुल के लिए कम से कम 6 फ्लाइट्स उड़ीं। तेहरान से शंघाई के लिए भी फ्लाइट शेड्यूल रही।
दुनिया बंटी हुई
दूसरी तरफ, कुछ देशों ने अमेरिकी दबाव में कदम उठाया। AFP के मुताबिक ईरानी ट्रैवल एजेंट ने बताया कि बगदाद, मस्कट, कतर, जॉर्जिया और अज़रबैजान के लिए उड़ानें सस्पेंड कर दी गईं। इराक ने बगदाद एयरपोर्ट पर ईरानी उड़ानें रोकने का आदेश दिया, हालांकि उन्हें नजफ डायवर्ट करने पर विचार चल रहा है। तुर्की की Turkish Airlines, AJet और Pegasus ने मार्च 2027 तक ईरान के लिए सभी बुकिंग बंद कर दी हैं।
अमेरिका की धमकी के बावजूद पहला दिन ही बताता है कि दुनिया दो हिस्सों में बंट गई है। एक तरफ इराक, अज़रबैजान जैसे देश झुके, तो दूसरी तरफ चीन जैसा बड़ा आर्थिक पार्टनर ईरान के साथ खड़ा रहा और Mahan Air को लैंडिंग दी। ईरान की एविएशन इंडस्ट्री सालों से प्रतिबंध झेल रही है, लेकिन चीन का यह कदम अमेरिकी रणनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Sajjadali Nayani ✍
Friday World September 23,2026
#MahanAir #IranChina #USSanctions #FlightRadar24 #Guangzhou #IranAirlines #ScottBessent #AviationNews #EconomicDday #Geopolitics