रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ज़ाख़ारोवा के अनुसार माॅस्को पर पश्चिम के दबाव और प्रतिबंधों ने रूस और ईरान के सकारात्मक संबन्धों की प्रक्रिया को अधिक तेज़ और मज़बूत बना दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में हालिया वर्षों के दौरान दोनो देशों के बीच व्यापारिक लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ज़ाख़ारोवा ने फ्रांस के राष्ट्रपति के इस बयान की ओर संकेत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन युद्ध के दौरान तेहरान द्वारा माॅस्को के समर्थन के कारण ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों में वृद्धि की संभावना पाई जाती है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि ईरान तथा रुस के बारे में पश्चिम के दृष्टिकोण से अलग तेहरान और माॅस्को, परस्पर संबन्धों को मज़बूत बनाते हुए उनको विस्तृत कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ईरान और रूस के बीच पांच अरब डालर का व्यापार हुआ है। आर्थिक मामलों के जानकार कहते हैं कि ईरान और रूस के मैत्रीपूर्ण संबन्ध ही उनके व्यापारिक संबन्धों में वृद्धि का कारण बने हैं जिन्होंने आर्थिक प्रतिबंधों और दबावों को प्रभावहीन बनाने में सहायता की है।