Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Monday, 10 February 2025

ईरान और इंडोनेशिया के कूटनियक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ, तेहरान और जकार्ता फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन में अग्रिम पंक्ति में

ईरान और इंडोनेशिया के कूटनियक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ, तेहरान और जकार्ता फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन में अग्रिम पंक्ति में
ईरान और इंडोनेशिया के कूटनियक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ

जकार्ता में ईरान के राजदूत के कथनानुसार फ़िलिस्तीन के संबंध में ईरान और इंडोनेशिया के दृष्टिकोण और कार्यवाहियों की जड़ इस्लामी सिद्धांतों व शिक्षाओं और दोनों देशों के क़ानूनों के परिप्रेक्ष्य में है।

इंडोनेशिया में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत मोहम्मद बुरूजेर्दी ने इस्लामी क्रांति की सफ़लता की 46वीं वर्षगांठ और ईरान और इंडोनेशिया के कूटनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर जकार्ता में आयोजित कार्यक्रम में ब्रिक्स के परिप्रेक्ष्य में दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के जारी रहने पर बल दिया।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार जकार्ता में आयोजित कार्यक्रम में बुरूजेर्दी ने फ़िलिस्तीन के हालिया परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीन के संबंध में ईरान और इंडोनेशिया के दृष्टिकोणों और कार्यवाहियों की जड़ इस्लामी सिद्धांतों व शिक्षाओं और दोनों देशों के क़ानूनों के परिप्रेक्ष्य में हैं।

इंडोनेशिया में ईरान के राजदूत के एलान के अनुसार फ़िलिस्तीन की मज़लूम जनता के समर्थन में दोनों देशों ने विशेषकर ज़ायोनी सरकार के गत 15 महीनों के जघन्य अपराधों के दौरान अकेला नहीं छोड़ा।

विशेष मेहमान के तौर पर इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने भी जकार्ता में आयोजित कार्यक्रम में इस्लामी क्रांति की सफ़लता  और दोनों देशों के मध्य कूटनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी और बल देकर कहा कि तेहरान और जकार्ता के मध्य सहयोग व सहकारिता समस्त क्षेत्रों व संबंधों में प्रगति जारी रहनी चाहिये।

इस कार्यक्रम की समाप्ति पर दोनों देशों के कूटनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर डाक टिकट भी जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि इंडोनिया के स्वास्थ्यमंत्री, प्रतिरक्षामंत्री, मानवाधिकार और सांस्कृतिक मामलों से जुड़े अधिकारी और लगभग 10 सहायक मंत्री जकार्ता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मौजूद थे औ इस चीज़ को दोनों देशों के संबंधों के इतिहास में एक मोड़ समझा जा रहा है।

इसी प्रकार इस कार्यक्रम में विज्ञान, नैनो टेक्नालोजी, बायो टेक्नालोजी, चिकित्सा और उपचार आदि क्षेत्रों में ईरान की प्रगति के बारे में क्लिपें भी दिखाई गयीं।

दोनों देशों के कूटनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ से इतर एक प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी जिसमें कला, सुलेखन और पारम्परिक व्यंजनों को दिखाया गया। इसी प्रकार इस प्रदर्शनी में तकनीक के क्षेत्र में भी ईरानी उत्पादों को दिखाया गया।

दोनों देशों के कूटनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर जो कार्यक्रम जकार्ता में आयोजित हुए और दोनों देशों के अधिकारियों ने तेहरान और जकार्ता के मध्य सहयोग के जारी रहने पर बल दिया और इस चीज़ को इंडोनेशिया के संचार माध्यमों, न्यूज़ एजेन्सियों और सोशल साइटों ने बड़े पैमाने पर कवरेज दिया। MM