Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Friday, 16 May 2025

भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम को लेकर ट्रंप का दावा ख़ारिज कर दिया

भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम को लेकर ट्रंप का दावा ख़ारिज कर दिया
भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम को लेकर ट्रंप का दावा ख़ारिज कर दिया

भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किये गये उस दावे को ख़ारिज कर दिया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराया था।

पार्स टुडे – भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के दावे को ख़ारिज कर दिया है।

भारत ने स्पष्ट किया कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच किसी भी प्रकार की मध्यस्थता की बात नहीं हुई है और यह दावा आधारहीन है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य झड़पें हुईं लेकिन शनिवार को इस्लामाबाद और नई दिल्ली ने घोषणा की कि वे तत्काल पूर्ण युद्धविराम और सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमत हो गए हैं।

पार्स टुडे ने इर्ना के हवाले से रिपोर्ट दी है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान विवाद में वाशिंग्टन की मध्यस्थता और व्यापारिक दबाव के ज़रिए परमाणु युद्ध को रोकने के दावे को बेबुनियाद बताया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह भी खंडन किया कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए मजबूर करने हेतु व्यापार रोकने की धमकी दी थी।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत की दीर्घकालिक राष्ट्रीय नीति यह है कि जम्मू- कश्मीर से संबंधित कोई भी मुद्दा केवल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय रूप से हल किया जाएगा और इसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं है।

इसके साथ ही, भारत की पत्रिका "द टाइम्स ऑफ़ इंडिया" ने एक रिपोर्ट में बल देकर कहा कि "ट्रंप भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के मध्यस्थ नहीं थे।

ज्ञात रहे कि मंगलवार की रात 22 अप्रैल को, हथियारबंद हमलावरों ने भारत नियंत्रित कश्मीर में श्रीनगर शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित पर्यटन स्थल पहलगाम में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए थे।

भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को आतंकी हमला बताया और पाकिस्तान पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया था हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों का खंडन किया था। MM