Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Thursday, 4 September 2025

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार, बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार, बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 7 बजे पुराने रेलवे पुल पर 207.48 मीटर दर्ज किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सुबह 6 बजे से 7 बजे तक जलस्तर 207.48 मीटर पर स्थिर रहा, जबकि सुबह 5 बजे यह 207.47 मीटर था।
 अधिकारियों ने बताया कि रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक जलस्तर 207.47 मीटर पर स्थिर रहा। यमुना का बढ़ता जलस्तर आसपास के इलाकों में लगातार घुस रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही, राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां बचाए गए लोगों को आश्रय और सहायता प्रदान की जा रही है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी हैं।