वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा: वेनेज़ुएला के खिलाफ की जाने वाली सभी कार्रवाइयाँ युद्ध को जायज़ ठहराने, शासन परिवर्तन करने और हमारे तेल संसाधनों को लूटने के लिए हैं।
मादुरो ने कैरिब क्षेत्र के देशों को संबोधित करते हुए कहा: हमारे लैटिन अमेरिकी और कैरिब भाईयों को यह समझना चाहिए कि वेनेज़ुएला के लिए हमारी लड़ाई वास्तव में पूरे अमेरिकी महाद्वीप के लिए लड़ाई है।