Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Monday, 21 September 2026

अमेरिका का शर्मनाक कबूलनामा - ईरान जंग में 30 MQ-9 ड्रोन समेत दर्जनों विमान तबाह, पेंटागन रिपोर्ट में 33 अरब डॉलर के नुकसान का खुलासा

अमेरिका का शर्मनाक कबूलनामा - ईरान जंग में 30 MQ-9 ड्रोन समेत दर्जनों विमान तबाह, पेंटागन रिपोर्ट में 33 अरब डॉलर के नुकसान का खुलासा
-Friday World September 22,2026
वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच चले कथित संघर्ष 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को लेकर पेंटागन की निगरानी संस्था Department of Defense Inspector General की एक रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है। इस रिपोर्ट में पहली बार अमेरिका को हुए भारी नुकसान का ब्योरा दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 28 फरवरी से 30 जून के बीच चले इस संघर्ष में अमेरिका को हथियार, विमान, ड्रोन और बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर जबरदस्त चोट पहुंची है।

रिपोर्ट के 5 बड़े और चौंकाने वाले दावे

 1. 30 MQ-9 रीपर ड्रोन समेत दर्जनों विमान नष्ट:
रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कम से कम 30 अत्याधुनिक MQ-9 रीपर ड्रोन नष्ट हुए हैं, जिसे अमेरिका के लिए सबसे शर्मनाक क्षति बताया जा रहा है। इसके अलावा F-15E जैसे 30 मिलियन डॉलर वाले फाइटर जेट भी तबाह हुए हैं। दावा है कि 1 मार्च को कुवैत के ऊपर फ्रेंडली फायर में तीन F-15E और अप्रैल में ईरान के ऊपर एक F-15E मार गिराया गया। साथ ही 1 मार्च को ही एक F-35A भी ईरानी हमले में नष्ट हो गया। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

 2. 33 अरब डॉलर का खर्च, गोला-बारूद की कमी:
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस चार महीने के संघर्ष की कुल लागत 33 अरब डॉलर रही, जिसमें से अकेले 22 अरब डॉलर गोला-बारूद पर खर्च हुए। सबसे बड़ी बात यह है कि रिपोर्ट ट्रंप प्रशासन के दावों के उलट हथियार भंडार में कमी और लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों को स्वीकार करती है। जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते रहे हैं कि अमेरिका के पास असीमित गोला-बारूद है और वह इतिहास के सबसे उन्नत हथियार बना रहा है।

 3. सैनिकों की मौत और 417 घायल:
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युद्ध अभियानों में 11 अमेरिकी सैनिक मारे गए, जबकि 7 की मौत गैर-युद्धक हादसों में हुई। इसमें 1 मार्च को कुवैत के शुऐबा पोर्ट पर 6, सऊदी अरब में 1, 17 जुलाई को जॉर्डन के मुवफ्फक साल्टी एयर बेस पर 3 सैनिकों की मौत, एरबिल एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में 1 सैनिक, 12 मार्च को KC-135 रिफ्यूलिंग हादसे में 6 और 1 जुलाई को अरब सागर में हेलीकॉप्टर क्रैश में 1 मौत का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक 30 जून तक 417 सैनिक ईरानी हमलों में घायल हुए।

 4. दूतावासों को 184 मिलियन डॉलर का नुकसान:
रिपोर्ट कहती है कि ईरानी हमलों से चार देशों - इराक, कुवैत, सऊदी अरब और UAE में स्थित अमेरिकी दूतावासों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी मरम्मत का खर्च लगभग 184 मिलियन डॉलर आंका गया है। सैकड़ों इमारतें और सैन्य सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

यह रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई है। हालांकि, पेंटागन ने अभी तक इस रिपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।

Sajjadali Nayani ✍ 
Friday World September 22,2026

#PentagonReport #USIranConflict #OperationEpicFury #MQ9Reaper #USMilitaryLosses #DoDReport #F35 #F15E #MiddleEastConflict #BreakingNews