-Friday World Oct 4,2026
नई दिल्ली / दुबई -फिल्मों में अक्सर होता है, क्लाइमेक्स में हीरो के पास हथियार नहीं होता तो डायरेक्टर बीच में कैंची से सीन काट देता है। अब हकीकत में भी कुछ वैसा ही हो रहा है।
शुरू में खबर आई - को-पायलट ने चाकू से हमला किया। ब्रेकिंग न्यूज चली, डिबेट हुई, सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट आ गए। लेकिन जब दुबई जैसे दुनिया के सबसे सख्त एयरपोर्ट की सुरक्षा पर ही सवाल उठने लगा कि भाई चाकू कॉकपिट तक पहुंचा कैसे? तब अचानक नया अपडेट आया।
इजरायली और दुबई अधिकारियों के हवाले से कहा गया - नहीं नहीं, चाकू से हमला नहीं हुआ!
मतलब, चाकू कहानी में फिट नहीं बैठ रहा था, तो चाकू को ही कहानी से निकाल दिया।
असली उड़ान यहीं से शुरू होती है
यह तो अभी ट्रेलर है, पिक्चर तो चुनाव के बाद आएगी। सूत्रों का कहना है कि आगे यह भी साबित हो सकता है कि यह घटना हुई ही नहीं, या हुई तो किसी और वजह से हुई।
और इसी बहाने एक और नई खोज भी हो गई है। युगांडा का जिक्र आते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई। लोगों ने लिखा - हमने दुनिया के हर धर्म और हर जाति के बारे में सुना है, लेकिन किसी धर्म में मच्छर की भी जाति होती है, यह पहली बार सुन रहे हैं!
बात हंसी में कही जा रही है, पर तंज बहुत गहरा है। मतलब, नैरेटिव को इतना घुमाया जा रहा है कि अब मच्छर की भी जाति और धर्म ढूंढा जा रहा है।
सवाल जो अभी भी हवा में है
1. अगर चाकू नहीं था, तो था क्या?
2. दुबई एयरपोर्ट की सुरक्षा चूक पर पर्दा क्यों?
3. कहानी बार-बार क्यों बदल रही है?
जनता आजकल सब समझती है। उसे चाकू से ज्यादा तेज उसकी नजर हो गई है। वह देख रही है कि कैसे हर घंटे नया एंगल आ जाता है और पुराने एंगल पर कितनी बेइज्जती हुई, यह बताने वाला कोई नहीं।
कहा जाता है - झूठ के पांव नहीं होते, पर आजकल झूठ के पास पासपोर्ट है, वो दुबई से इजरायल तक घूम रहा है।
चुनाव बाद क्या नया निकलेगा, इसका इंतजार सबको है। तब तक के लिए इस कहानी को "अंडर इन्वेस्टिगेशन" में डाल दीजिए।
Sajjadali Nayani ✍
Friday World Oct 4,2026
#DubaiSecurity #CoPilotStory #KnifeDrama #NarrativeChange #SatireNews #AviationSecurity #UgandaAngle #ElectionNarrative #FakeNewsExposed #PoliticalSatire