Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Tuesday, 23 September 2025

'रूस से तेल खरीदना नहीं रोकेंगे, चाहे जो हो जाए': हंगरी का ट्रम्प को दो टूक जवाब

'रूस से तेल खरीदना नहीं रोकेंगे, चाहे जो हो जाए': हंगरी का ट्रम्प को दो टूक जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाटो के सहयोगी देशों से रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने की मांग की है। हालांकि, हंगरी ने अमेरिका को खुला चुनौती देते हुए साफ कहा है कि वह रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। 

हंगरी बोला- रूस से तेल खरीदना रहेगा जारी

हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्तो ने कहा है कि उनका देश रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा। UNGA की वार्षिक बैठक में उन्होंने कहा, "हमारे देश को रूस का कच्चा तेल और गैस जैसे संसाधन बेहद जरूरी हैं। इसलिए, हम अपनी ऊर्जा आपूर्ति के लिए यह खरीदारी जारी रखेंगे।" 

रूस के अलावा कोई विकल्प नहीं

 सिज्जार्तो ने स्पष्ट किया कि, "हमारे लिए ऊर्जा आपूर्ति एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। रूस के अलावा अन्य देशों से खरीदारी का सपना देखना अच्छा है, लेकिन हम केवल उसी देश से खरीद सकते हैं, जहां बुनियादी ढांचा उपलब्ध है।" हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ट्रम्प के सबसे करीबी सहयोगियों में से हैं और हमेशा उनकी तारीफ करते रहे हैं। इसके साथ ही, वह रूस के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखते हुए यूक्रेन की आलोचना करते रहे हैं।