Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Tuesday, 23 December 2025

बापू की तस्वीर पर मंडराया खतरा? करेंसी नोटों से गांधीजी हटाने की तैयारी का सनसनीखेज दावा, जॉन ब्रिटास ने लगाए गंभीर आरोप!

बापू की तस्वीर पर मंडराया खतरा? करेंसी नोटों से गांधीजी हटाने की तैयारी का सनसनीखेज दावा, जॉन ब्रिटास ने लगाए गंभीर आरोप!
नई दिल्ली, 23 दिसंबर 2025: मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G करने के विवाद के बीच अब एक और बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। CPI(M) के राज्यसभा सांसद **जॉन ब्रिटास** ने केंद्र सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भारतीय करेंसी नोटों से - महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने की तैयारी चल रही है। ब्रिटास ने कहा कि उच्च स्तर पर इसकी शुरुआती चर्चा हो चुकी है और यह देश के प्रतीकों को फिर से लिखने की बड़ी साजिश का हिस्सा है। 

ब्रिटास ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आधिकारिक इनकार के बावजूद पहले दौर की हाई-लेवल मीटिंग हो चुकी है। गांधीजी की जगह भारत की विरासत को बेहतर तरीके से दर्शाने वाले प्रतीक लाने पर विचार हो रहा है।” सूत्रों के मुताबिक, ‘भारत माता’ जैसे विकल्पों पर भी चर्चा हुई है। यह दावा मनरेगा से गांधीजी का नाम हटाने के ठीक बाद आया है, जिसे विपक्ष ‘बापू का अपमान’ बता रहा है। 

RBI ने पहले भी खारिज किए थे ऐसे दावे 1996 में ‘महात्मा गांधी सीरीज’ शुरू होने के बाद से सभी नोटों पर बापू की तस्वीर स्थायी है। 2022 में भी टैगोर या अब्दुल कलाम की तस्वीर लगाने की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन RBI ने स्पष्ट कहा था कि गांधीजी की तस्वीर बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। अब फिर ऐसे दावों पर RBI की प्रतिक्रिया का इंतजार है। 

प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना
 ब्रिटास ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भी तीखा हमला बोला। संसद सत्र खत्म होने के बाद स्पीकर की चाय पार्टी में प्रियंका का पीएम मोदी के साथ शामिल होना उन्हें खटका। उन्होंने कहा, “मनरेगा को कुचलने के कुछ घंटे बाद ही प्रियंका गांधी का पीएम के साथ चाय पीना गलत संदेश देता है। विपक्ष की एकता के लिए यह नुकसानदेह है।” इस घटना ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

 विपक्ष का आरोप है कि सरकार हर जगह से गांधीजी का नाम और प्रतीक मिटाने पर तुली है। यह विवाद अब और भड़क सकता है, क्योंकि बापू भारतीय मुद्रा का अभिन्न हिस्सा हैं। देश की जनता की नजरें अब सरकार और RBI के अगले कदम पर टिकी हैं।
सज्जाद अली नयाणी ✍🏼