Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Saturday, 20 December 2025

"भाजपा-कांग्रेस का अनोखा गठबंधन! पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पल्लवी राज सक्सेना से शादी की तस्वीरें वायरल, राजनीति में चर्चा का विषय!"

"भाजपा-कांग्रेस का अनोखा गठबंधन! पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पल्लवी राज सक्सेना से शादी की तस्वीरें वायरल, राजनीति में चर्चा का विषय!"
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसे लोग भाजपा-कांग्रेस का 'गठबंधन' कहकर मजाक उड़ा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र और भाजपा के पूर्व मंत्री 63 वर्षीय दीपक जोशी ने कांग्रेस की महिला नेता 43 वर्षीय पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। वायरल तस्वीरों में दीपक जोशी पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 मिली जानकारी के अनुसार, यह शादी 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में सादे समारोह में हुई थी। पल्लवी ने शुरू में ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं, लेकिन बाद में डिलीट कर दीं। हालांकि, कांग्रेस नेता बृजेंद्र शुक्ला ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपक जोशी को बधाई दी, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया।

 दीपक जोशी के निजी जीवन को लेकर पहले भी चर्चाएं हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी विजया का 2021 में कोरोना के कारण निधन हो गया था। इसके बाद नम्रता जोशी और शिखा जोशी (मित्रा) ने खुद को दीपक की पत्नी बताया था, जिनके मामले अभी कोर्ट में चल रहे हैं। नम्रता का दावा है कि वे दीपक की पत्नी हैं और उनके साथ रहती हैं, जबकि शिखा ने 2016 में शादी का दावा किया था। अब पल्लवी से शादी की अटकलों ने नई चर्चा छेड़ दी है।

 वायरल तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक जोशी ने कहा कि उनके परिवार की सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा बहुत ऊंची है। चर्चा में आई दो महिलाओं में से एक ने शादी का स्पष्ट इनकार किया है और कुछ मामले कोर्ट में चल रहे हैं, इसलिए सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देना उचित नहीं। जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा, 'हमसे गलतियां हुई हैं, लेकिन विश्वासघात नहीं किया। अगर गलती है तो प्रायश्चित भी है। अगर मैं दोषी हूं तो भारतीय कानून मुझे सजा देगा, और अगर निर्दोष हूं तो कोर्ट राहत देगा।' 

इस घटना ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं
के बीच यह 'निजी गठबंधन' सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक का विषय बन गया है।
सज्जाद अली नायाणी ✍🏼