-
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर दिल तोड़ने वाली है। जहां एक तरफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच कोलंबो में न्यूट्रल वेन्यू पर हो रहा है, वहीं भविष्य के बड़े ICC टूर्नामेंट्स भारत से छिन सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द एज' की 16 फरवरी 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC गंभीरता से विचार कर रहा है कि 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 का ODI वर्ल्ड कप भारत से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए। इसका मुख्य कारण भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव और दोनों देशों में एक-दूसरे की टीमों के न खेलने का रुख है।
राजनीतिक तनाव ने क्रिकेट को दी सजा भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज तो सालों से बंद हैं, लेकिन ICC इवेंट्स में भी अब समस्या खड़ी हो गई है। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ICC ने हाइब्रिड मॉडल अपनाया। दोनों बोर्ड्स (BCCI और PCB) ने ICC के साथ समझौता किया कि 2024-2027 तक के साइकल में भारत-पाक मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। लेकिन अब यह समझौता आगे बढ़ सकता है, यहां तक कि 2029 और 2031 तक भी।
इस तनाव का असर इतना गहरा है कि ICC को लग रहा है कि भारत में टूर्नामेंट कराने से लॉजिस्टिक्स, सिक्योरिटी, ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर्स की परेशानी बढ़ेगी। खासकर अगर बांग्लादेश जैसे देश भी भारत में खेलने से हिचकिचाते हैं (जैसा कि T20 वर्ल्ड कप में देखा गया), तो ICC बैकअप प्लान पर काम कर रहा है।
ऑस्ट्रेलिया बनेगा नया होस्ट? रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर भारत से मेजबानी छिनती है तो ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही 2015 में ODI वर्ल्ड कप और 2022 में T20 वर्ल्ड कप सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। वहां की न्यूट्रल पॉलिटिकल पोजिशन, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और सभी एशियाई टीमों के साथ अच्छे रिश्ते ICC के लिए 'सेफ ऑप्शन' हैं। 2028 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मिलकर T20 वर्ल्ड कप होस्ट कर रहे हैं, तो 2029 और 2031 के लिए भी वे तैयार दिख रहे हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026: कोलंबो में छिपा सच वर्तमान T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सारी मैचें श्रीलंका के कोलंबो में हो रही हैं। भारत-पाकिस्तान मैच भी प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया, जहां भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। अगर सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने आईं, तो वह मुकाबला भी कोलंबो में ही होगा। यह न्यूट्रल वेन्यू का मॉडल ICC की मजबूरी बन चुका है, और यही वजह है कि भविष्य के बड़े इवेंट्स पर भी सवाल उठ रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट फैंस पर क्या असर? भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह सबसे बड़ा झटका होगा। घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप या चैंपियंस ट्रॉफी देखने का रोमांच, स्टेडियम में लाखों की भीड़, घरेलू सपोर्ट – सब खतरे में। BCCI की कमाई, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और स्पॉन्सरशिप पर भी असर पड़ सकता है। लेकिन ICC का फोकस अब 'ग्लोबल क्रिकेट की स्थिरता' पर है, न कि किसी एक देश की मेजबानी पर।
क्रिकेट राजनीति से ऊपर होना चाहिए, लेकिन अफसोस कि आज यह राजनीति का शिकार बन रहा है। क्या ICC सच में भारत से बड़े टूर्नामेंट्स हटा देगा? या कोई समझौता होगा? समय बताएगा। फिलहाल, फैंस बस दुआ कर सकते हैं कि क्रिकेट का जादू बरकरार रहे और भारत-पाकिस्तान मैच मैदान पर ही हों, न कि न्यूट्रल वेन्यू की मजबूरी में।
क्रिकेट प्रेमियों से अपील: कमेंट में बताएं, क्या आपको लगता है कि भारत मेजबानी बचाए रख पाएगा?
Sajjadali Nayani ✍
Friday World 18th Feb 2026