Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Friday, 25 September 2026

फसल काटने वाले पर हमला, बीज बोने वाले पर खामोशी - क्या जनता का न्याय एकतरफा है?

फसल काटने वाले पर हमला, बीज बोने वाले पर खामोशी - क्या जनता का न्याय एकतरफा है?
- Friday World September 25,2026 
जनता का न्याय भी गजब है! आज सब हाथ धोकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के पीछे पड़े हैं। हर तरफ एक ही नारा, एक ही मांग। लेकिन इस शोर में एक बड़ा सवाल कहीं खो गया है।

अरे भाई, जरा सोचिए।

ज्ञानेश जी तो चुनाव से ठीक पहले आए थे। वो तो बस पकी-पकाई फसल काट रहे हैं। अगर फसल में कीड़े निकलें तो क्या गालियां सिर्फ फसल काटने वाले मजदूर को दी जाएंगी?

असली किसान कौन?

इस पूरी चुनावी प्रक्रिया के असली "किसान" तो पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार जी हैं। वही हैं जिन्होंने सालों तक खेत जोता, उसकी रूपरेखा बनाई, खाद-पानी का इंतजाम किया और बीज बोए।

SIR (Special Intensive Revision) की रूपरेखा, वोटर लिस्ट की सफाई का खाका, IT सिस्टम को सेंट्रलाइज करने की नीति - इन सब की नींव तो राजीव कुमार जी के कार्यकाल में ही रखी गई थी। उन्होंने ही 2022 से 2025 तक पूरे तंत्र को इस दिशा में तैयार किया।

ज्ञानेश कुमार तो फरवरी 2025 में आए, जब खेत में फसल लगभग तैयार खड़ी थी। उनका काम तो बस उसे काटना था।

 फसल में कीड़े तो माली जिम्मेदार?

अब अगर आज 13 करोड़ नाम कटने का विवाद है, अगर 14 बार आपत्तियां उठने की खबरें हैं, तो क्या इसकी जिम्मेदारी सिर्फ उस व्यक्ति की है जो अंत में कुर्सी पर बैठा है?

न्याय कहता है कि अगर बीज में ही खोट था, तो माली से भी तो पूछा जाना चाहिए। अगर नीति पहले बनी, तो नीति बनाने वाले को क्यों भुला दिया गया?

आज की राजनीति का यही ट्रेंड बन गया है। जो सामने है, उसी को घेर लो। जो पर्दे के पीछे था, उसे छोड़ दो। ज्ञानेश कुमार आसान टारगेट हैं क्योंकि वे वर्तमान हैं। राजीव कुमार पूर्व हो चुके हैं, इसलिए उन पर बात करना कोई नहीं चाहता।

लेकिन लोकतंत्र में न्याय एकतरफा नहीं होना चाहिए। अगर जांच होनी है तो पूरी फसल चक्र की होनी चाहिए - बीज बोने से लेकर फसल काटने तक। सिर्फ फसल काटने वाले को गाली देकर हम असली सवाल से बच रहे हैं।

सवाल यह नहीं है कि इस्तीफा किसका हो। सवाल यह है कि सिस्टम में खोट कहां से आया? और इसका जवाब सिर्फ वर्तमान में नहीं, अतीत में भी तलाशना होगा।

Sajjadali Nayani ✍
 Friday World September 25,2026 

#GyaneshKumar #RajivKumar #ElectionCommission #ECIControversy #VoterList #IndianDemocracy #SIR #SystemFailure #PoliticalJustice #ElectionReform