-Friday World Oct 3,2026
हे "राम" - आज गांधी जयंती है, और बापू कहते थे - भ्रष्टाचार और असत्य, हिंसा से भी बड़ा पाप है। आज उसी बापू की जयंती पर मध्यप्रदेश के उज्जैन से ऐसी खबर आई है जिसने महाकाल की नगरी को शर्मसार कर दिया है।
अहिल्या वाणी डॉट कॉम की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, 2028 में होने वाले पवित्र सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों में 250 करोड़ की बिजली लाइन शिफ्टिंग में बड़ा घोटाला सामने आया है।
क्या है पूरा मामला?
सिंहस्थ 2028 के लिए सरकार ने 5000 करोड़ का बजट पास किया है। इसमें से अकेले 75 बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 250 करोड़ दिए गए हैं। नियम था कि 100% नया सामान लगेगा - नए पोल, नई केबल, नया कंडक्टर।
लेकिन जब सिर्फ 3 लाइनों की पड़ताल हुई तो होश उड़ गए:
- सिर्फ 20% नए पोल लगे, 80% पुराने, जंग लगे, वेल्डिंग वाले पोल पर सिल्वर पेंट पोतकर नया बना दिया गया। पेंट हाथ से खुरचने पर निकल रहा है।
- 40 ट्रांसफॉर्मर गायब हैं - कागजों में लगे दिखाए गए, जमीन पर है ही नहीं।
-
- पुराने केबल और तारही दोबारा लगा दिए गए।
- GIS सर्वे और जियो-टैगिंग - जो अनिवार्य था, उसका 95% काम ही नहीं हुआ। ताकि पुराना सामान छुपाया जा सके।
अफसर ही निकले ठेकेदार
सबसे बड़ा खुलासा - कागजों पर A-क्लास ठेकेदार हैं, लेकिन असल में बिजली कंपनी के अफसरों ने ही बैकडोर से पेटी कॉन्ट्रैक्ट ले लिया। अपने करीबियों से घटिया काम करवाया और बिना काम के 4.51 करोड़ का भुगतान भी कर दिया गया।
कार्रवाई क्या हुई?
मामला उजागर होने पर हड़कंप मचा है। शुरूआती कार्रवाई में 2 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है और AE समेत 4 अफसरों पर कार्रवाई हुई है। लेकिन सवाल उठ रहा है - सस्पेंड अफसर अगले ही दिन ड्यूटी पर कैसे दिख गया? क्या ये सिर्फ दिखावे की कार्रवाई है?
स्थानीय दुकानदार इब्राहिम ने बताया - "9 साल पुरानी DP मेरी दुकान के शटर से सटी है, करंट का डर है। लाइन शिफ्टिंग में नई DP की जगह उसी पुरानी को लगा दिया।"
सुरक्षा मानकों की भी धज्जियां उड़ी हैं - 11 KV लाइन की घरों से दूरी 5 फीट होनी चाहिए, यहां 1-2 फीट है, न कंक्रीट बेस है। आंधी में पोल गिर सकता है।
गांधी जयंती पर सवाल
राम - गांधी जी ने कहा था अंत्योदय - आखिरी आदमी तक न्याय। सिंहस्थ करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का पर्व है। वहां अगर बिजली के पोल में ही भ्रष्टाचार होगा तो किसकी जान जाएगी? आम श्रद्धालु की।
क्या महाकाल की नगरी में, गांधी की जयंती पर, यही सच्ची श्रद्धांजलि है? जंग लगे पोल पर सिल्वर पेंट करना, ये सिर्फ घोटाला नहीं, आस्था और सत्य दोनों पर हमला है।
Sajjadali Nayani ✍
Friday World Oct 3,2026
#UjjainScam #Simhastha2028 #ElectricityScam #MadhyaPradesh #GandhiJayanti #Corruption #MPPower #UjjainNews #HeyRam #SilverPaintScam