Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Friday, 2 October 2026

हे राम! मुंबई की सड़कों पर 'Illegal Prime Minister' के पोस्टर, बापू की जयंती पर लोकतंत्र की दीवार पर लगा सबसे बड़ा सवाल?

हे राम! मुंबई की सड़कों पर 'Illegal Prime Minister' के पोस्टर, बापू की जयंती पर लोकतंत्र की दीवार पर लगा सबसे बड़ा सवाल?
-Friday World Oct 2,2026 

हे "राम" -आज गांधी जयंती है, और महात्मा गांधी का आखिरी शब्द भी यही था - हे राम! आज उसी राम के देश में मुंबई की सड़कों पर ऐसे पोस्टर लगे हैं जिसे देखकर हर जागरूक भारतीय का सिर शर्म से झुक जाएगा और गुस्से से तन जाएगा।

मुंबई के दादर, माहिम, सायन और कई इलाकों की दीवारों, बिजली के खंभों पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है - "Illegal Prime Minister - Directed by Election Commission of India"।

मतलब साफ है - प्रधानमंत्री अवैध है, और इसके डायरेक्टर हैं चुनाव आयोग।

कभी नहीं सोचा था कि देश में ये दिन भी आएगा।

आखिर ये पोस्टर क्यों लगे? वोट चोरी का आरोप

इस पोस्टर के पीछे की कहानी दिल्ली के जंतर-मंतर से जुड़ी है। आज 2 अक्टूबर को जब पूरा देश गांधी जयंती मना रहा है, उसी दिन दिल्ली में जंतर-मंतर पर SIR (Special Intensive Revision) यानी वोटर लिस्ट के स्पेशल रिवीजन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हो रहा है।

विपक्षी दलों, छात्र संगठनों AISA, NSUI, SFI और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण, मनोज झा का आरोप है कि SIR के नाम पर करोड़ों वोटरों के नाम लिस्ट से काटे जा रहे हैं। एक आम आदमी के पास होता क्या है? सिर्फ एक वोट। अगर वही वोट चोरी हो जाए तो लोकतंत्र का क्या बचेगा?

लोगों का कहना है कि वोट ही नहीं बचेगा तो सरकार कैसे बनेगी? ये लोकतंत्र का मर्डर है।

इसी गुस्से में मुंबई में आज CJP (Citizens for Justice and Peace) के बैनर तले लोगों ने ये पोस्टर लगाए। उनका कहना है कि जब चुनाव ही निष्पक्ष नहीं, तो उससे बनी सरकार वैध कैसे हो सकती है?

आंदोलन पर रोक, आवाज दबाने की कोशिश?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आज गांधी जयंती के दिन ही लोगों को अपनी आवाज उठाने से क्यों रोका जा रहा है?

दिल्ली में पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी, धारा 163 BNSS लगा दी, 11 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, AAP नेता सौरभ भारद्वाज समेत सैकड़ों छात्रों को हिरासत में ले लिया। मुंबई में भी इन पोस्टरों को पुलिस उतार रही है।

गांधी जी ने तो कहा था - "अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हमारा धर्म है।" आज जब लोग उसी धर्म का पालन कर रहे हैं, तो उन्हें रोका जा रहा है।

गांधी जयंती पर क्या है सच्ची श्रद्धांजलि?

बापू ने हमें सत्याग्रह सिखाया था। अंग्रेजों के खिलाफ बिना हथियार के लड़ना सिखाया था। आज उनके जन्मदिन पर सड़कों पर लगे ये पोस्टर, जंतर-मंतर पर लगा बैरिकेड, और जनता की खामोशी - तीनों एक ही कहानी कह रहे हैं।

क्या आज देश में वोट की कीमत खत्म हो गई है? क्या एक वोट की ताकत ही लोकतंत्र की आखिरी ताकत है, जिसे बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है? मुंबई की दीवारों पर लगा ये पोस्टर सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि एक सवाल है जो हर गली से पूछ रहा है।

गांधी जयंती पर राजघाट पर फूल चढ़ाना आसान है, लेकिन गांधी के उसूलों को बचाना मुश्किल। और शायद आज मुंबई की सड़कों पर लगा ये पोस्टर ही गांधी को सबसे सच्ची और सबसे कड़वी श्रद्धांजलि है।

Sajjadali Nayani ✍ 
Friday World Oct 2,2026 

#MumbaiPosters #IllegalPrimeMinister #GandhiJayanti #VoteChori #SaveDemocracy #SIR #ElectionCommission #JantarMantarProtest #HeyRam #DemocracyUnderThreat