ईरान की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं हस्तशिल्प मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के केंद्र के प्रमुख ने फ़ारसी भाषा एवं संस्कृति संघ के गठन और सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया।
समाचार एजेंसी पार्सटुडे के अनुसार इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं हस्तशिल्प मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के केंद्र के प्रमुख हुज्जतुल्लाह अय्यूबी और ताजिकिस्तान गणराज्य की संस्कृति मंत्री मतलुबाखान सत्तारियान ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक के मौक़े पर मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों पक्षों ने ईरान और ताजिकिस्तान के बीच ऐतिहासिक, भाषाई और बौद्धिक समानता पर आधारित अटूट सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों पर ज़ोर दिया।
अय्यूबी ने इस मुलाक़ात में दोनों देशों में फारसी भाषा के विशिष्ट स्थान का उल्लेख करते हुए फारसी भाषा एवं संस्कृति संघ के गठन और सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया और याद दिलाया कि ईरान और ताजिकिस्तान को फारसी संस्कृति के दो शक्तिशाली स्तंभों के रूप में फारसी भाषी दुनिया को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।