Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Friday, 28 November 2025

दुबई ड्रग्स कांड: ₹2,500 करोड़ की कोकेन तस्करी का मास्टरमाइंड पवन ठाकुर गिरफ्तार, लेकिन मीडिया ने ' नाम' क्यों छुपाया? पूर्वाग्रह की पोल खुली!

दुबई ड्रग्स कांड: ₹2,500 करोड़ की कोकेन तस्करी का मास्टरमाइंड पवन ठाकुर गिरफ्तार, लेकिन मीडिया ने ' नाम' क्यों छुपाया? पूर्वाग्रह की पोल खुली!
                     प्रतिकात्मक तस्वीर 

दुबई। 25 नवंबर 2025 को दुबई पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा कसा, जो भारत से जुड़ा था। 82 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाले कोकेन की जब्ती के साथ, जिनकी कीमत करीब ₹2,500 करोड़ आंकी गई है, इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

 मास्टरमाइंड निकला दिल्ली का हवाला ऑपरेटर पवन ठाकुर, जिसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया। NCB की इंटरपोल सिल्वर नोटिस के बाद यह कार्रवाई हुई, और जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। 

सूत्रों के अनुसार, ठाकुर ने दुबई से ही ऑपरेशन चलाया था। पिछले साल नवंबर में दिल्ली के नंगलोई इलाके से 82 किलो कोकेन जब्ती के पीछे भी उसका हाथ था। वह मेक्सिको से शिपमेंट आयात करवाता, भारतीय पोर्ट के जरिए दिल्ली पहुंचवाता और हवाला नेटवर्क से मनी लॉन्ड्रिंग करता। ED ने उसके 118 म्यूल अकाउंट फ्रीज कर दिए थे। हाल ही में दिल्ली में ₹282 करोड़ के मेथामफेटामाइन जब्ती में भी ठाकुर का नाम उभरा। 

दुबई हिल्स में उसकी लग्जरी विला और कारें जब्ती की सूची में हैं।

 लेकिन इस खबर का एक चौंकाने वाला पहलू मीडिया कवरेज है। कई प्रमुख अखबारों के पोस्टर्स में पवन ठाकुर का नाम जानबूझकर हटा दिया गया! सोशल मीडिया पर सवाल उठे: "जब आरोपी का नाम मुस्लिम होता है, तो मीडिया 10-10 बार धर्म जोड़कर चिल्लाता है, लेकिन नोन मुस्लिम नाम पर चुप्पी? क्या यह पूर्वाग्रह नहीं?" NCB ने सितंबर 2025 में पहली सिल्वर नोटिस जारी की थी, जो संपत्ति ट्रेसिंग के लिए थी। ठाकुर के सहयोगी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन मीडिया की 'चुनिंदा रिपोर्टिंग' ने बहस छेड़ दी। 

विशेषज्ञों का कहना है कि ठाकुर का गिरोह सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और यूएई तक फैला था। 

NCB चीफ ने कहा, "यह भारत के ड्रग्स वार पर बड़ा झटका है।" क्या मीडिया का यह रवैया निष्पक्षता पर सवाल नहीं खड़ा करता? आने वाले दिनों में प्रत्यर्पण के बाद और खुलासे होंगे।
✒️सज्जाद अली नायाणी