Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Saturday, 29 November 2025

यूक्रेन का ज़ोरदार वार! काला सागर में रूसी तेल टैंकरों को ड्रोन से उड़ाया, दोनो जहाज आग के गोले मे तब्दील

यूक्रेन का ज़ोरदार वार! काला सागर में रूसी तेल टैंकरों को ड्रोन से उड़ाया, दोनो जहाज आग के गोले मे तब्दील
यूक्रेन ने रूस की आर्थिक रीढ़ पर सीधा हमला बोल दिया है। शुक्रवार को काला सागर में यूक्रेन के समुद्री ड्रोनों ने रूस की कुख्यात ‘शैडो फ्लीट’ के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि पानी की सतह पर दौड़ते ड्रोन लहरें चीरते हुए टैंकरों से टकराते हैं और ज़ोरदार धमाके के साथ जहाज़ आग का गोला बन जाते हैं। 

तुर्की अधिकारियों के अनुसार निशाना बने जहाज़ों के नाम काइरोस और विराट हैं। दोनों गाम्बिया के झंडे तले चल रहे थे। हमला तुर्की तट के करीब हुआ। शनिवार को विराट पर दोबारा हमला किया गया। अच्छी बात यह रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। ये हमला कोई आम कार्रवाई नहीं है।

 रूस अपनी ‘शैडो फ्लीट’ से पश्चिमी प्रतिबंधों को चकमा देकर तेल बेचकर अरबों डॉलर कमा रहा है, जिससे यूक्रेन युद्ध की फंडिंग हो रही है। यूक्रेन अब ठीक उसी कमाई को निशाना बना रहा है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन के ये कमांडो ड्रोन अब और घातक और सटीक हो गए हैं। रूस की तेल अर्थव्यवस्था पर यह अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है।