Breaking

यमन ने सऊदी अरब के सामने रखी अजीब शर्त, यमनियों की जाल में फंसा रियाज़...

Saturday, 6 December 2025

मुंबई एयरपोर्ट पर बवाल: फ्लाइट कैंसल होने से भड़की अफ्रीकी महिला, इंडिगो काउंटर पर चढ़कर मचाया हंगामा!

मुंबई एयरपोर्ट पर बवाल: फ्लाइट कैंसल होने से भड़की अफ्रीकी महिला, इंडिगो काउंटर पर चढ़कर मचाया हंगामा!
मुंबई: इंडिगो के बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन का कहर अब विदेशी यात्रियों पर भी टूट पड़ा है। शुक्रवार को 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने के बाद देशभर के एयरपोर्ट पर हाहाकार मचा हुआ है। इसी अफरा-तफरी के बीच मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अफ्रीकी महिला इंडिगो के काउंटर पर चढ़कर स्टाफ पर बुरी तरह भड़कती नजर आ रही है। 

 महिला चीख-चीखकर कह रही है, "तुमने मेरी टिकट बर्बाद कर दी! मैं अपने देश लौट रही हूँ... फ्रांस वापस जा रही हूँ क्योंकि तुमने सब कुछ खराब कर दिया। खाना नहीं, सोने की जगह नहीं... तुम लोग हमें ऐसे ही परेशान करते हो!" 

गुस्से में काउंटर पर चढ़ी महिला जब इंडिगो स्टाफ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो महिला अपना आपा खो बैठी। वह काउंटर पर चढ़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चारों तरफ अन्य यात्री भी परेशान खड़े दिख रहे हैं। कई लोग अपना सामान लिए लाइन में खड़े हैं, कोई शिकायत कर रहा है तो कोई बस मायूस होकर देख रहा है। 

इंस्टाग्राम पर @vishalpatel.vj ने शेयर किया वीडियो यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल vishalpatel.vj ने अपलोड किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने दावा किया कि महिला फ्रांस की नागरिक है और उसे अपनी आगे की यात्रा रद्द करना पड़ा। उसने लिखा, "उसने कहा – मैं वापस फ्रांस जा रही हूँ क्योंकि इंडिगो ने सब बर्बाद कर दिया।" 

इंडिगो की बदइंतजामी से हज़ारों यात्री फंसे शुक्रवार को इंडिगो की 400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द होने से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित सभी बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिस होने से विदेशी पर्यटक भी बुरी तरह फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इंडिगो को कोस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इंडिगो हमेशा टाइमिंग में फेल रहती है, खासकर जब कनेक्शन हो।" 

फिलहाल इंडिगो की ओर से इस खास घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन से कंपनी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सज्जाद अली नायाणी✍️